सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली-NCR में कोहरे का कहर, 22 ट्रेनें लेट, 30 फ्लाइट्स पर पड़ा असर
- Weather Prediction : दिल्ली समेत देश के इन राज्यों में होगी बारिश, चमकेगी ठंड
- Weather Prediction : दिल्ली और राजस्थान में ठंड से मिलेगी राहत, पहाड़ी क्षेत्रों में होगी बारिश और बर्फबारी
- Weather Prediction : उत्तर भारत में पारे ने गोता लगाया, कश्मीर और हिमाचल में हाड़ गलाने वाली ठंड
Weather Predict: पहाड़ों पर हिमपात से दिल्ली में बढ़ी ठंड, विमान से लेकर रेल यातायात पर असर
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड में ताजा हिमपात ने बुधवार सुबह दिल्ली के लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास कराया तथा गहरे कोहरे की चादर ने विमान सेवाओं से लेकर रेल यातायात पर भी असर डाला।
दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से दृश्यता 25 मीटर तक रह जाने से सड़क पर वाहन लाइट जलाकर धीरे-धीरे चलते नजर आए। इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर दृश्यता कम रहने से 5 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं और देरी से चल रही हैं।
मध्यप्रदेश में मौसम ने ली करवट : मध्यप्रदेश में भी अचानक मौसम ने करवट ली। मंगलवार से लेकर बुधवार शाम तक मध्यप्रदेश में जहां ठंड गायब सी हो गई थी, रात होते ही सर्द हवाओं ने लोगों को अहसास करवाया कि ठंड अभी गई नहीं है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश में एक बार फिर से सर्दी बढ़ गई। गुरुवार को इसका असर ज्यादा रहने का अनुमान है।
उत्तरप्रदेश में शीतलहर चलने के आसार : मौसम विभाग ने कहा कि फिलहाल ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। उत्तरप्रदेश में कई स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है जबकि पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, बिहार, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में दिन में ठंड हो सकती है।
पूर्वी उत्तरप्रदेश के फुर्सतगंज में सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर राजस्थान और मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।
अगले 24 घंटे के दौरान कोमोरिन इलाके में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने का अनुमान है। मछुआरों को इस इलाके में नहीं घुसने की सलाह दी गई है। उत्तरप्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में दिन में सामान्य से बहुत अधिक ठंड रही।
इसके अलावा हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों में तथा पूर्व और पश्चिम उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, बिहार, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाया रहा।
