biodatamaker
✕

कश्मीर में हुई बर्फबारी, दिल्ली से अधिक ठंडा इंदौर!

दिल्ली में एक्यूआई 500 से ऊपर पहुंचा

Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2024 (22:36 IST)
Indore is colder than Delhi : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)) ने देश के उत्तर-पश्चिम इलाकों में अगले 4-5 दिनों में ठंड तेज होने का ऐलान किया है। आईएमडी के अनुसार बिहार, बंगाल, उत्तर पश्चिम हिमालयीन प्रदेश में घना कोहरा छाने की आशंका है। कश्मीर, उत्तराखंड में बर्फबारी (Snowfall) तेज हो गई है। इंदौर (Indore) में तापमान में दिल्ली से ज्यादा गिरावट रही और 15.7 डिग्री रहा। मुंबई में तापमान न्यूनतम 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर और उत्तराखंड की बर्फबारी का असर राजस्थान, दिल्ली, यूपी पर पड़ेगा।ALSO READ: गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी, मैदानी हिस्सों में बारिश
 
दक्षिण भारत के कई इलाकों में होगी बारिश : केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश, कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायल सीमा, कर्नाटक में कुछ जगह बारिश हो रही है। गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के उत्तर-पश्चिम में भी अगले 2-3 दिनों में ठंड का असर बढ़ेगा। मालवा और निमाड़ में ठंड का असर बढ़ने लगा है।ALSO READ: Weather Updates: पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने किया अलर्ट
 
यहां कोहरे का असर बढ़ रहा : बर्फबारी और ठंड बढ़ने के साथ उत्तरप्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्यप्रदेश के उत्तर-पश्चिम में कोहरे का असर बढ़ रहा है। इससे हवाई जहाजों का टाइम टेबल गड़बड़ाने लगा है। ट्रेनों को भी धीमी रफ्तार से चलाया जा रहा है। दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में घने कोहरे की वजह से 22 ट्रेनें लेट हैं। एक्यूआई 500 से ऊपर होने से पहली से 12वीं तक के स्कूल, बंद कर दिए गए हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख