Dhanteras
✕

कश्मीर वादी लिपटी सफेद चादर में, श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी

Updated: मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (15:10 IST)
जम्मू। पूरी कश्मीर वादी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई है। लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने से जहां जम्मू-श्रीनगर हाईवे समेत सोनमर्ग जोजिला रोड, बांडीपुर-गुरेज व कुपवाड़ा-करनाह रोड यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं वहीं अन्य राज्यों से श्रीनगर हवाई अड्डे पर आने वाली कई फ्लाइट पर भी इसका प्रभाव पड़ा है।
 
श्रीनगर शहर में भी मौसम की पहली बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद ठंड ने वादी को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। बर्फ से ढके पूरे शहर में लोग सड़कों पर इक्का-दुक्का ही नजर आ रहे हैं। वहीं ट्रैफिक विभाग के अनुसार देर रात से जारी बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित जवाहर टनल भी बंद हो चुकी है।

जवाहर टनल पर इस समय तक 4 से 5 इंच तक बर्फ जम चुकी है। बर्फ को हटाने का काम जारी है परंतु फिसलन भी काफी है। पूरी तरह सुरक्षित होने पर ही हाईवे को वाहनों को छोड़ा जाएगा। फिलहाल बर्फबारी की वजह से कश्मीर घाटी सड़क व हवाई मार्ग से पूरी तरह कट चुकी है।

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बीच पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट आई है। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में बारिश से ठंडक बढ़ गई है।
 
वहीं मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी से 8 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावनी जताई है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में भी सुबह ताजा बर्फबारी हुई जिसके बाद सफेद चादर देखने को मिल रही है। वहीं नत्थाटाप, पत्नीटाप सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर भी सफेद चादर बिछ गई है।
 
कश्मीर संभाग में गुलमर्ग, पहलगाम, सोनामर्ग, यूसमर्ग समेत ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात की सूचना है। श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया है।

मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक जम्मू व कश्मीर संभाग के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावता जताई है। बर्फबारी व बारिश की वजह से हिमस्खलन व भूस्खलन की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने यहां आरेंज अलर्ट भी जारी कर रखा है।
 
कश्मीर घाटी में जारी बर्फबारी व बारिश की वजह से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब तक आने-जाने वाली करीब 22 फ्लाइट रद कर दी गई हैं। अभी भी मौसम में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। कम दृश्यता के कारण यह फैसला लिया गया।
 
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक कुलदीप सिंह का कहना है कि अभी भी एक अंतरराष्ट्रीय समेत 20 फ्लाइट बाकी हैं परंतु उनके बारे में वह अभी कुछ नहीं कहेंगे। यदि मौसम में सुधार होता है तो फ्लाइट को आने-जाने की इजाजत दी जाएगी यदि यही स्थिति रही तो उन फ्लाइट्स को भी रद किया जा सकता है।
 
मौसम विभाग की ओर से तीन जनवरी से नौ जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी को देखते हुए प्रशासन ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आम जनता को परेशानी न हो इसको देखते हुए जम्मू डिवीजनल कमिश्नर कार्यालय से जम्मू संभाग के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है।
 
इस अवधि के बीच अगर कहीं भी कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है तो उससे निपटने के लिए संभाग स्तर के अलावा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए है जो नौ जनवरी तक 24 घंटे काम करेंगे। इस अवधि के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिएक्शन टीमें गठित करके उन्हें हर वक्त तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: किसानों को मिलेगी 20 हजार करोड़ की सौगात, केवड़िया में आयोजित होगी एकता परेड

साइक्लोन 'अर्णब' ने बदला मौसम का मिजाज, इन स्थानों पर आज नहीं दिखेगा करवा चौथ का चांद

'नजर हटी, दुर्घटना घटी': वाराणसी MLC चुनाव में रिकाउंटिंग के बीच अखिलेश यादव ने क्यों कही यह बात?

Top News 29 October: MLC चुनाव में भाजपा को 28 में से 13 सीटें, दिल्ली की हवा खराब

LIVE: MLC चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला, नागपुर स्नातक सीट जीती

अगला लेख