ramcharitmanas
✕

कश्मीर में बर्फबारी, राजमार्ग बंद, देश के शेष हिस्सों से कटा जम्मू कश्मीर

Updated: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (14:53 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में मैदानी इलाकों सहित अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई जिसके कारण घाटी को देश के शेष हिस्सों से सभी मौसम में जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। मौसम विभाग कार्यालय ने अगले 24 घंटों में रुक-रुक कर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि घाटी के मैदानी क्षेत्रों सहित कश्मीर में गुरुवार रात में भी बर्फबारी हुई जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 5.6 एमएम बर्फबारी दर्ज की गई। पहलगाम में 11.4 एमएम बर्फबारी जबकि गुलमर्ग में 3.4 एमएम बर्फबारी हुई।
 
अधिकारी ने बताया कि घाटी के मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों पर मध्यम बर्फबारी की खबरें हैं। ताजा बर्फबारी के कारण कश्मीर को देश के शेष हिस्सों से सभी मौसम में जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।
 
यहां यातायात नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी और फिसलन की स्थिति के कारण आज सुबह श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मौसम में एक बार सुधार होने और सड़क से बर्फ हटाये जाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिर शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमान परिचालन सामान्य है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख