sundarkand

जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी, पटनीटॉप में पर्यटकों की चांदी, गुलमर्ग में लगा जाम

Updated: मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (08:00 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मंगलवार को बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस वजह से तीनों राज्यों में बर्फ की चादर बिछ गई। पहाड़ी राज्यों में हुई भारी बर्फबारी से एक ओर पर्यटकों की चांदी हो गई वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
 
घाटी के गांदरबल, बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ, जबकि लद्दाख के कुछ हिस्सों विशेषकर कारगिल जिले में भी हल्के से मध्यम हिमपात हुआ। पहलगाम में हुई मौसम की पहली बर्फबारी का पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया, वहीं गुलमर्ग में हिमपात की वजह से रास्ते पर लंबा जाम लग गया। जगह जगह सड़कों पर गाड़ियां फंस गई, इन्हें निकालने का काम भी जारी रहा।
 
बर्फबारी की वजह से घाटी के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। श्रीनगर, पहलगाम, कोकरनाग, कुपवाड़ा आदि स्थानों पर  में तापमान शून्य से कम रहा। 
 
उत्तराखंड में भी बर्फ ने हर तरफ कहर मचा रखा है। गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, सुक्खी आदि इलाकों में बर्फ की चादर जम गई। हर्षिल के पास गंगोत्री हाइवे पर भी बर्फ जम गई है जिस से वाहनों को चलने में दिक्कतें हो रही है
 
झील में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में विख्यात धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर झील क्षेत्र में बर्फबारी में फंसे 150 लोगों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया है। पर्यटकों को सलाह दी है कि खराब मौसम में वह पराशर घाटी न जाए।
 
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अब, 28 और 29 दिसंबर को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र राज्यों में कुछ बेमौसम बारिश होने की संभावना है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी इसी समय के दौरान बारिश होगी। मध्य प्रदेश के लिए, पूर्वी भागों में बारिश होगी, जबकि महाराष्ट्र में विदर्भ सबसे अधिक बारिश वाला क्षेत्र होगा।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख