Hanuman Chalisa
✕

CDSCO समिति ने की 'कोवोवैक्स' के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने की अनुशंसा

Updated: मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (01:05 IST)
नई दिल्ली। देश के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके 'कोवोवैक्स' को कुछ शर्तों के साथ आपातकालीन उपयोग की अनुमति देने की अनुशंसा की है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने अक्टूबर में भारत औषधि नियंत्रक (DCGI) को एक आवेदन दिया था, जिसमें आपातकालीन स्थितियों में कोवोवैक्स के सीमित उपयोग के लिए विपणन अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया था।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर एक विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने सोमवार को दूसरी बार आपातकालीन उपयोग अनुमति (ईयूए) आवेदन की समीक्षा की और विस्तृत विचार-विमर्श के बाद कोवोवैक्स के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी देने की अनुशंसा की।

विशेषज्ञ समिति ने 27 नवंबर को एसआईआई के आवेदन पर मूल्यांकन और विचार-विमर्श किया था और दवा कंपनी से अतिरिक्त जानकारी देने को कहा था।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख