• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. smritiirani auntynational twitter spat
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 जून 2016 (13:11 IST)

स्मृति ईरानी ने कहा, वह हैं 'आंटी नेशनल',

smritiirani
बिहार के एक मंत्री द्वारा डियर कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को इतना गुस्सा आया कि बहस सोशल मीडिया तक पहुंच गई। इस बहस के बाद इस पर ईरानी ने खुद को 'आंटी नेशनल' कह दिया। इसके अलावा खुद को बुराई से लड़ने वाला भी करार दे डाला।

 
दरअसल एक वेबमैगजीन के लिए लिखे एक आर्टिकल में ईरानी ने खुद को आंटी नेशनल', कहा। स्मृति ईरानी ने कहा कि जब वे छोटी थी तो लड़कियों को जवाब न देने की शिक्षा दी जाती थी। लोगों इस बात से बेफिक्र रहते थे कि लड़के लड़कियों को अपमानित करते हैं। लड़कियों का जवाब देना घमंड की निशानी था। 
 
ईरानी ने पूछा कि लड़कियां जवाब क्यों न दें? क्यों चुप रहें? एक वेबमैगजीन के लिए लिखे एक आर्टिकल में ईरानी ने कहा कि उन्हें आंटी नेशनल भी कहा जाए तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वे अपनी बुराई सह सकती हैं। 
 
स्मृति ईरानी और बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के बीच विवाद पैदा हुआ जब मंत्री ने उन्हें डियर कह दिया। स्मृति इस पर नाराज थीं और ट्विटर पर जमकर बहस भी हुई। 
ये भी पढ़ें
बांग्लादेश में हिन्दू शिक्षक पर हमला, गंभीर