suvichar

Weather Update: ठंड से मिली मामूली राहत, न्यूनतम तापमान बढ़ा, लद्दाख और कश्मीर में वर्षा की संभावना

Updated: बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (08:24 IST)
नई दिल्ली। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मालदीव के ऊपर बना हुआ है।
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, दक्षिण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु और केरल में छिटपुट हल्की बारिश हुई। पहाड़ियों और उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। धीरे-धीरे यह हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को कवर कर सकता है। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि की उम्मीद है। दक्षिण तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश संभव है। लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

तेजस्वी यादव हिरासत में, पटना में RJD के मार्च पर हंगामा, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

आखिर क्‍यों CM विजय थलापति ने वापस लिया स्‍टूडेंट को कॉकरोचों से दूर रखने वाला आदेश, क्‍या है वजह?

राम मंदिर के नाम पर बिक रही मिठाई पर CCPA सख्त, Amazon पर 1 लाख जुर्माना

पत्नी का शारीरिक संबंध से इनकार करना और झगड़ना क्रूरता, हाईकोर्ट ने भी लगाई तलाक पर मुहर

महिलाओं के सम्मान में उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरस्कारों की राशि बढ़ाई गई

अगला लेख