Hanuman Chalisa

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों को मूर्ख बना रहे, किसने दिया प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ यह बयान

Updated: शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (20:40 IST)
Pahalgam terror attack case : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने हमले के बाद केंद्र द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग नहीं लिया, लेकिन बिहार में एक चुनावी रैली में हिस्सा लिया। तो उनके लिए क्या महत्वपूर्ण है? मुख्यमंत्री आतंकवादी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम शहर के पास एक पर्यटक स्थल पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए।
 
सिद्धारमैया ने कहा, प्रधानमंत्री को सर्वदलीय बैठक के दौरान वहां होना चाहिए था। वह बिहार में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। तो उनके लिए क्या महत्वपूर्ण है? वह लोगों को टोपी पहना रहे हैं (अर्थात लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं)। मुख्यमंत्री आतंकवादी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
ALSO READ: पहलगाम आतंकी हमले के बाद मध्यप्रदेश से 228 पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी, बोले वीडी शर्मा, ढूंढ-ढूंढ कर निकाला जा रहा
सिद्धारमैया ने कहा, युद्ध की कोई जरूरत नहीं है। हम इसके पक्ष में नहीं हैं। हमें कड़े कदम उठाने चाहिए। बस इतना ही। सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में शांति होनी चाहिए, लोगों की सुरक्षा होनी चाहिए और केंद्र को सुरक्षा उपाय शुरू करने चाहिए।
 
केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के निर्देश के बारे में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, हम सहयोग करेंगे। हम पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजेंगे और केंद्र को इस बारे में सूचित करेंगे। अभी हमारे पास कर्नाटक में मौजूद पाकिस्तानियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं है।
ALSO READ: पहलगाम आतंकी हमले से दहशत में निवेशक, शेयर बाजार को सता रही है भारत पाक युद्ध की चिंता
मुख्यमंत्री के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक राज्य के प्रमुख शहरों में हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर बेंगलुरु में हैं। सिद्धारमैया ने दोहराया कि पहलगाम आतंकी हमला सुरक्षा चूक का नतीजा था। आतंकवादियों ने 22 अप्रैल की दोपहर को कश्मीर के पहलगाम शहर के पास एक पर्यटक स्थल पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख