शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. show cause notice issued to former west bengal chief secretary alapan bandyopadhyay
Written By
Last Modified: मंगलवार, 1 जून 2021 (15:59 IST)

बंगाल के पूर्व मुख्‍य सचिव को नोटिस, केन्द्र ने 3 दिन में मांगा जवाब

बंगाल के पूर्व मुख्‍य सचिव को नोटिस, केन्द्र ने 3 दिन में मांगा जवाब - show cause notice issued to former west bengal chief secretary alapan bandyopadhyay
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को केन्द्र सरकार ने मंगलगवार को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है। 
 
केन्द्र सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत अलपन कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बंगाल के मुख्य सचिव बंदोपाध्याय ने सोमवार को रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें अपना प्रमुख सलाहकार बना लिया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति 3 वर्ष के लिए की गई है।
 
इससे पहले केन्द्र सरकार ने ममता सरकार को पत्र लिखकर अलपन की सेवाएं केन्द्र को देने का आग्रह किया था। इसका ममता बनर्जी ने विरोध किया था। उन्होंने मोदी को पत्र लिखकर आदेश वापस लेने का भी अनुरोध किया था।
 
केन्द्र और राज्य सरकार के बीच जारी इसी तकरार के बीच बंगाल के मुख्‍य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने रिटायरमेंट ले लिया। इसके बाद ममता ने उन्हें अपना प्रमुख सलाहकार बना लिया। 
ये भी पढ़ें
IMD Weather Monsoon Update: उत्तर व दक्षिण में सामान्य रह सकता है मानसून, मध्यभारत में सामान्य से अधिक रहने की संभावना