biodatamaker

बारामूला में LOC पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकवादी ढेर

Updated: शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (15:25 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए 3 आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के उरी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके हथलंगा में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
 
सेना की चिनार कोर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में बारामूला के उरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास आज शनिवार सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इसमें बताया गया कि 3 आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की जिसके बाद मुस्तैद सैनिकों ने उनका मुकाबला किया।
 
सेना के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं लेकिन आसपास के क्षेत्र में एक पाकिस्तानी चौकी से हो रही गोलीबारी के कारण तीसरे आतंकवादी का शव बरामद करने में मुश्किलें हो रही हैं। वहीं अभियान अभी भी जारी है। पुलिस ने बताया कि अभी आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान नहीं हो पाई है। यह घुसपैठ की कोशिश और इसके बाद मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है, जब अनंतनाग जिले के जंगलों में डेरा डालने वाले आतंकवादियों को मार गिराने के लिए एक अभियान जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख