Hanuman Chalisa

Madhya Pradesh Rain : खंडवा और खरगौन में बारिश, इंदिरा सागर बांध के गेट खुले (Live Updates)

Updated: शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (15:01 IST)
इंदौर, धार समेत मध्यप्रदेश के कई शहरों में तेज बारिश, कश्मीर के अनंतनाग में चौथे दिन भी सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी है। राज्य के बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। मुठभेड़ से जुड़ी हर जानकारी...


02:53 PM, 16th Sep
खंडवा और खरगौन में बारिश का दौर जारी। इंदिरा सागर बांध और ओंकारेश्वर बांध के गेट खोल दिए गए हैं।
मंदसौर में झमाझम बारिश, शिवना नदी उफान पर। उज्जैन में उफान में क्षिप्रा नदी। घाट पर कई मंदिर डूबे।
धार का खरगोन से संपर्क टूटा, कारम नदी पुल के ऊपर से बह रहा है पानी।

01:58 PM, 16th Sep
मध्यप्रदेश के बैतूल, हरदा आदि जिलों में भी जमकर बरसा पानी। इंदौर में शुक्रवार शाम से अब तक लगभग 10 इंच पानी बरसा।

12:35 PM, 16th Sep
मध्यप्रदेश के नागदा में भारी बारिश, रेलवे ट्रेक पर भरा पानी। लगातार हो रही बारिश की वजह से चंबल नदी भी उफान पर।

11:35 AM, 16th Sep
उज्जैन में शुक्रवार रात से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण गंभीर डेम के 5 गेट खोलने पड़े। भारी बारिश के कारण इंदौर के पास स्थित यशवंत सागर के भी 4 गेट खुले। इंदौर में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई स्थानों पर भरा पानी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ली अधिकारियों की बैठक।

11:00 AM, 16th Sep
अनंतनाग के बाद अब बारामुल्ला में आतंकवादियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से जवाबी फायरिंग हो रही है। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। अभी भी 2 आतंकी घिरे हुए हैं। जबकि अनंतनाग में चौथे दिन भी मुठभेड़ जारी रही।

10:41 AM, 16th Sep
इंदौर में बारिश में फंसे लोगों की मदद के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम में नंबर 9329555202, 07312535555, 07314030100 जारी किए गए हैं। इन पर फोन करके आप तुरंत मदद मांग सकते हैं।

10:35 AM, 16th Sep
मोरटक्का पुल पर आवागमन बंद: खतरे के निशान से एक मीटर अधिक बह रही नर्मदा, सुबह 9 बजे से ओंकारेश्वर बांध के 23 गेट खुले। रतलाम के पास दर्शन एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा; उज्जैन में बस पलटी, 3 की मौत।

09:33 AM, 16th Sep
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकेरनाग के गडोले के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

अगला लेख