Hanuman Chalisa

पुंछ में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम, 19 हथगोले बरामद

सुरेश एस डुग्गर
रविवार, 9 मई 2021 (15:55 IST)
जम्मू। पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। आतंकियों के ठिकाने से 19 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। ठिकाने के इस भंडाफोड़ ने सुरक्षाबलों पर हमले की एक बड़ी साजिश को टाल दिया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 144-ए पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रची थी। इसकी भनक लगते ही सुरक्षाबलों की टीम ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इसी दौरान फागला क्षेत्र में आतंकी ठिकाना मिला। जहां से ग्रेनेड की बड़ी खेप बरामद हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सेना व पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि आतंकवादियों ने सुरनकोट तहसील के फागला गांव के जंगल में अपना ठिकाना बना रखा है। सूचना मिलते ही सेना व पुलिस के जवानों ने अपना संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के जवानों ने आतंकवादियों द्वारा बनाए गए ठिकाने को ध्वस्त करके 19 ग्रेनेड बरामद किए।

सुरक्षाबलों के अधिकारियों का कहना है कि इन ग्रेनेडों को क्षेत्रों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए छिपाकर रखा गया था, लेकिन इससे पहले ही इन ग्रेनेडों को बरामद करके सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों द्वारा तैयार की गई बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों द्वारा पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान को जारी रखा हुआ है।

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

LIVE: सोनम वांगचुक के बाद ‍अभिजीत दिपके अनशन पर बैठे, महिला ने फेंकी स्याही

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए बदला नियम: क्या पहले से रह रहे भारतीय स्टूडेंट्स को छोड़ना होगा देश? जानें नया नियम

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने ग्रामीणों को चौंकाया, बिना पूर्व सूचना के आणंद के आंबली गांव पहुंचे, बच्चों से की मुलाकात आणंद

किचन में कुत्ते की एक मासूम हरकत बनी बड़ी तबाही! टोस्टर ऑन होते ही जल उठा पूरा घर, 3 पालतू जानवरों की मौत [VIDEO]

अगला लेख