Daily Horoscope

SC/ST एक्ट : बिहार में बंद के दौरान आगजनी, ट्रेनें रोकीं, राजमार्गों पर जाम

Updated: गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (12:57 IST)
पटना। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) संशोधन अधिनियम के विरोध में देश के सवर्ण संगठनों के आह्वान पर गुरुवार के भारत बंद का बिहार में भी व्यापक असर दिखने को मिल रहा है।
 
पटना समेत प्रदेश के तकरीबन सभी जिलों में सवर्ण संगठन के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए हैं। बंद समर्थकों ने कई जगहों पर जहां रेल सेवाओं को बाधित कर दिया है, वहीं सड़कों पर आगजनी कर आवागमन को ठप कर दिया गया है। प्रदेश के कई जिलों में राजकीय और राष्ट्रीय राजमार्गों पर बंद के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

देखें वीडियो : भोपाल में चूड़ी और सिंदूर लेकर उतरे प्रदर्शनकारी
 
राजधानी पटना के अतिव्यस्त डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे बंद समर्थकों ने आवागमन को पूरी तरह बाधित कर दिया। इसके अलावा राजधानी के आयकर गोलंबर समेत कई प्रमुख सड़कों पर बंद समर्थकों ने टायर जलाकर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया।
 
प्रदर्शनकारी केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस संशोधन अधिनियम को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। भारत बंद को लेकर राजधानी पटना समेत अधिकतर जिलों में निजी स्कूलों ने बच्चों को छुट्टी दे दी है। सवर्ण संगठनों के बंद को देखते हुए पटना समेत पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख