मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Saraswati and Manoj sane got married in the temple
Written By

सरस्वती और मनोज साने ने मंदिर में की थी शादी, मीरा रोड मर्डर में नया खुलासा

manoj sane
Photo : Social media
Mumbai murder case:  मुंबई में लिव इन पार्टनर की खौफनाक मर्डर मामले में रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सरस्वती की हत्या के आरोपी मनोज साने से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस के मुताबिक उसके बयान भरोसा करने लायक नहीं है।

इस हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक सरस्वती वैद्य आरोपी मनोज साने को मामा कहकर पुकारती थी, जबकि दोनों ने मंदिर में शादी की थी। ये भी पता चला है कि मनोज साने ने उसे खुद को कपड़े के मिल का मालिक बताया था, जबकि वो बोरवली में राशन की दुकान में काम करता था। इस बीच नया नगर पुलिस एक दिन पहले जिस सरस्वती के अनाथ होने की बात सामने आ रही थी, उसकी 3 बहनें आज पुलिस थाने पहुंची हैं।

पुलिस के मुताबिक मृतक सरस्वती वैद्य की कुल पांच बहने हैं। परिवार मूल रूप से औरंगाबाद का रहने वाला है। मां का निधन हो चुका है। पिता पहले से अलग हो गए थे और इसलिए सभी बहनें अलग-अलग आश्रम में पढ़ी हैं। सरस्वती सबसे छोटी थी, जो अहमद नगर के जानकी बाई आश्रम में पली बढ़ी है। पुलिस के मुताबिक आश्रम छोड़ने के बाद सरस्वती 4 से 5 साल अपनी बहन के पास रही। उसके बाद मुंबई आ गई। यहां मनोज साने से मुलाकात हुई और मनोज ने पहले उसे काम दिलाया, फिर उसे अपने बोरीवली के घर में रहने की जगह दी। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी की थी।

आरोपी सरस्वती के साथ कुछ साल बाद मीरा रोड रहने आ गए। लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और फिर झगड़ा होने लगा। आश्रम के कर्मचारी ने भी बताया कि पहले वो खुश रहती थी। लेकिन दो साल पहले जब आई थी तो परेशान थी।

पुलिस की तरफ ये भी आशंका जाहिर की जा रही है कि मनोज ने सरस्वती की गरीबी और मजबूरी का फायदा उठाया और खुद को ज्यादा पैसे वाला बताकर उसे अपने साथ रखने के लिए राजी कर लिया। हालांकि यह सवाल है कि ऐसा क्या हुआ कि उसने सरस्वती की हत्या कर उसके शरीर के इतने टुकड़े किए।
Edited by navin rangiyal
ये भी पढ़ें
'अबाया' से कश्मीर में भड़की आग : राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक के बाद आंतकी संगठन भी कूदे, पढ़िए किसने क्या कहा