शनिवार, 5 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sanjay Singh seeks support from India alliance over Delhi water crisis
Last Updated : गुरुवार, 20 जून 2024 (14:37 IST)

दिल्ली में जल संकट निवारण के लिए संजय सिंह ने मांगा इंडिया गठबंधन से समर्थन

दिल्ली में जल संकट निवारण के लिए संजय सिंह ने मांगा इंडिया गठबंधन से समर्थन - Sanjay Singh seeks support from India alliance over Delhi water crisis
water crisis in Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने गुरुवार को हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी लेने की लड़ाई में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (India) का समर्थन मांगा। संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली में गहराए जल सकंट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया।

 
संजय सिंह ने यह कहा : उन्होंने कहा कि वे प्रदर्शन करते हैं और नाटकबाजी करते हैं। अगर वे वास्तव में चाहते हैं कि दिल्ली को पानी मिले तो उन्हें हरियाणा भवन के बाहर प्रदर्शन करना चाहिए। सिंह ने बताया कि दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी भाजपा शासित राज्य हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी लेने के लिए 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगी।
 
उन्होंने कहा कि मैं 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के घटक दलों से अपील करता हूं कि वे इस लड़ाई में हमारा साथ दें। हम हरियाणा से अपने हिस्से का पानी मांग रहे हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई ने बुधवार को आतिशी पर पानी की कथित चोरी और कालाबाजारी से ध्यान भटकाने के लिए 'नाटक' करने का आरोप लगाया था, साथ ही उन्होंने इस मामले में आप सरकार को उसकी 'निष्क्रियता' के लिए बर्खास्त किए जाने की मांग भी की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
राज्यपाल बोस ने कहा, मैं राजभवन में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षित नहीं