संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल कांड पर अन्ना का बयान, कहा...
रालेगण सिद्धि। समाजसेवी अन्ना हजारे ने आप आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल पर दु:ख व्यक्त किया है। अन्ना हजारे ने कहा कि था मैंने अरविंद केजरीवाल को आगाह किया था। सेक्स स्कैंडल के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे की यह पहली प्रतिक्रिया आई है।
सेक्स स्कैंडल कांड में आप के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। साथ ही उनके पीए प्रवीण कुमार को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राशन कार्ड बनाने के बदले पूर्व मंत्री संदीप कुमार ने महिला का शारीरिक शोषण किया था।
महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की सीडी सामने आने के बाद आप पार्टी में हड़कंप मच गया था। सेक्स वीडियो आने के बाद खुद महिला ने संदीप कुमार के विरुद्ध बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। आम आदमी पार्टी ने संदीप कुमार को मंत्री पद से हटा दिया था।
अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने पार्टी बनाते वक्त अरविंद केजरीवाल को नेताओं के चेहरों और चरित्र पर ध्यान देने को कहा था। उन्होंने कहा कि वे मंत्रियों के ऐसे कारनामे सामने आने के बाद दु:खी हैं। गौरतलब है कि अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन में अरविंद केजरीवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। आंदोलन के बाद अरविंद केजरीवाल ने सहयोगियों के साथ आम आदमी पार्टी का गठन किया था।