Daily Horoscope
✕

समीर वानखेड़े पहुंचे एनसीबी मुख्यालय, वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात

Updated: सोमवार, 1 नवंबर 2021 (17:13 IST)
नई दिल्ली। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई क्षेत्र के निदेशक समीर वानखेड़े सोमवार को यहां केंद्रीय मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वानखेड़े को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला से मुलाकात के तुरंत बाद राष्ट्रीय राजधानी के आरके पुरम इलाके में स्थित एनसीबी के मुख्यालय में प्रवेश करते हुए देखा गया।

वानखेड़े ने बैठक के बाद कहा, मैंने आयोग (एनसीएससी) द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज और तथ्य पेश किए। मेरी शिकायत का सत्यापन किया जाएगा और माननीय अध्यक्ष आपको जल्द ही जवाब देंगे।

उन पर आरोप है कि उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद अनुसूचित जाति के कोटे के तहत आईआरएस अधिकारी के तौर पर नौकरी पाने के लिए जाली जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज दिए। वानखेड़े ने इससे पहले यह साबित करने के लिए सांपला को अपना मूल जाति प्रमाण पत्र दिखाया कि वह एक दलित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि वानखेड़े कुछ आधिकारिक काम के सिलसिले में एनसीबी मुख्यालय आए। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या उन्होंने एनसीबी के महानिदेशक एसएन प्रधान या उप महानिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) ज्ञानेश्वर सिंह से मुलाकात की।

वह 26 अक्टूबर को भी एनसीबी मुख्यालय आए थे। अधिकारियों ने बताया था कि मुंबई एनसीबी के निदेशक एक समीक्षा बैठक के सिलसिले में आए थे। सिंह क्रूज जहाज पर मिले मादक पदार्थ मामले में वसूली के आरोपों की विभागीय जांच कर रहे हैं।

इस मामले में वानखेड़े और उनकी टीम ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को तीन अक्टूबर को मुंबई में गिरफ्तार किया था। मामले में अभी तक कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।(भाषा) 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख