ramcharitmanas
✕

'मंटो' की बायोपिक मेरा तीसरा बच्चा है : नंदिता दास

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2017 (21:55 IST)
नई दिल्ली। उर्दू के मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो पर फिल्म बनाने के लिए अभिनेत्री नंदिता दास को धन जुटाने में काफी परेशानियां आईं और कलाकारों के लिए उपयुक्त स्थल ढूंढने में भी उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ा।
 
वर्ष 2009 की फिल्म 'फिराक' में निर्देशन करने के बाद दूसरी बार किसी फिल्म का निर्देशन कर रहीं नंदिता ने कहा कि यह फिल्म परंपरागत बायोपिक नहीं है, क्योंकि उन्होंने मंटो के 'काफी दिलचस्प' व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया है।
 
नंदिता ने रविवार को यहां 'टाइम्स लिटफेस्ट' में कहा कि निश्चित तौर पर यह मेरी जिंदगी के सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। जब मैंने 'फिराक' की थी तो मैंने सोचा था कि यह काफी चुनौतीपूर्ण है। तब मेरा एक बच्चा था और मैंने सोचा कि ठीक है... लोग गर्भधारण के बारे में ज्यादा नहीं बताते। लेकिन खुशियां और चुनौतियां हमेशा एकसाथ आती हैं... इसलिए 'मंटो' इस विचार से मेरा तीसरा बच्चा है और दूसरी फिल्म है।
 
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंटो की भूमिका निभा रहे हैं जबकि रसिका दुग्गल उनकी पत्नी साफिया की भूमिका में हैं। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Bypoll Results 2026 : नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, धारापुरम में विजय की TVK ने मारी बाजी, असम में भी भाजपा

CJP Protest in Delhi: दिल्ली में ट्रेनें-मेट्रो बंद होने पर CJP नेताओं ने उड़ाया मजाक, कहा- पीएम मोदी चेक करें अपना BP

अगला लेख