ganesh chaturthi

'मिस वर्ल्ड' मानुषी छिल्लर के दिल की बात जुबां पर आई...

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2017 (21:53 IST)
मुंबई। 'मिस वर्ल्ड' मानुषी छिल्लर का कहना है कि वे जाने-माने अभिनेता आमिर खान की फिल्म में काम करना पसंद करेंगी, क्योंकि सुपरस्टार सामाजिक-प्रासंगिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।
 
मानुषी ने हाल में चीन के सान्या में 'मिस वर्ल्ड 2017' बनकर देश का नाम रोशन किया था। हरियाणा की रहने वाले मेडिकल की इस छात्रा ने कहा कि बॉलीवुड में सभी कलाकार अच्छे हैं लेकिन आमिर और पूर्व 'मिस वर्ल्ड' प्रियंका चोपड़ा उनकी पसंदीदा है।
 
उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि मैं निश्चित रूप से आमिर खान की फिल्म में काम करना चाहती हूं। मेरा सोचना है कि उनके पास कुछ चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं रहती हैं, जो वे आपको देते हैं। इसके साथ ही उनकी फिल्मों में एक संदेश होता है, जो समाज के साथ जोड़ता है इसलिए ऐसा करना काफी रोचक होगा। अभिनेत्रियों में मेरी पसंदीदा प्रियंका चोपड़ा हैं।
 
20 वर्षीय मानुषी इस वर्ष मई में 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017' भी बनीं थी। जब उनसे बॉलीवुड को लेकर उनकी योजनाओं के बारे में पूछा गया तो 'मिस वर्ल्ड' ने कहा कि इस समय फिल्म इंडस्ट्री उनके दिमाग में नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं यात्रा करूंगी, महाद्वीपों की यात्रा करूंगी। हम मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाएंगे, जहां मेरे साथ मेरी अन्य 'मिस वर्ल्ड' भी शामिल होंगी इसलिए इस समय मैं बहुत उत्साहित हूं। मानुषी ने कहा कि सौन्दर्य प्रतिस्पर्धा के प्रारंभिक सप्ताह में कई प्रतियोगियों ने सोचा था कि वे एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

अगला लेख