suvichar

रुपए में लगातार चौथे दिन गिरावट, जानिए डॉलर के मुकाबले कितना टूटा

Updated: सोमवार, 11 नवंबर 2024 (17:22 IST)
Indian Rupee News : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपए में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और यह 2 पैसे और टूटकर नए सर्वकालिक निचले स्तर 84.39 प्रति डॉलर (अस्थाई) पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजार में नरमी के रुख के कारण रुपए की धारणा प्रभावित हुई।
 
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि जब तक डॉलर सूचकांक में नरमी नहीं आती या विदेशी कोषों की निकासी में कमी नहीं आती, तब तक रुपया दबाव में रहेगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.38 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 84.37 के उच्च स्तर और 84.39 के निचले स्तर के बीच रहने के बाद अंत में दो पैसे की गिरावट के साथ 84.39 प्रति डॉलर (अस्थाई) पर बंद हुआ।
ALSO READ: rupee dollar rate: रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की बढ़त के साथ 83.97 प्रति डॉलर पर
शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 84.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपया पिछले चार कारोबारी सत्रों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे टूट चुका है। सोमवार को डॉलर-रुपए की जोड़ी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप के विकास एजेंडा के प्रति आशावाद के कारण अमेरिकी डॉलर सूचकांक मजबूत हुआ। अक्टूबर में 11 अरब डॉलर की निकासी के बाद विदेशी निवेशकों ने नवंबर में भारतीय शेयरों से लगभग 1.50 अरब डॉलर की निकासी की है।
 
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के एसोसिएट उपाध्यक्ष (बुनियादी मुद्रा एवं जिंस) प्रवीण सिंह ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिल सकता है। इसके अलावा, व्यापारियों को इस सप्ताह जारी होने वाले भारत और अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है।
ALSO READ: रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे टूटकर 83.75 प्रति डॉलर पर
उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में घरेलू मुद्रा में नरमी का रुख रहने की संभावना है। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 105.30 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.04 प्रतिशत गिरकर 73.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
ALSO READ: रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे मजबूत होकर 83.84 प्रति डॉलर पर
घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 9.83 अंक की बढ़त के साथ 79,496.15 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 6.90 अंक गिरकर 24,141.30 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 3,404.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

योगी सरकार का सड़क सुरक्षा पर बड़ा मिशन, यूपी के जिलों में लागू होगी जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं : योगी

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

अगला लेख