suvichar
✕

'लव जिहाद' और धर्मांतरण के खिलाफ अभियान को तेज करेगा आरएसएस

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (11:26 IST)
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कथित ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के खिलाफ वृहद जन जागरण अभियान तेजी से आगे बढ़ाने और नयी पीढ़ी में अपनी विचारधारा के प्रचार के लिए पूरी सक्रियता से काम करने का फैसला किया है।

संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अशोक दुबे ने सोमवार को बताया कि सरसंघचालक मोहन भागवत के अवध (लखनऊ) प्रांत में प्रवास के दौरान संगठन की विभिन्न बैठकें हुईं। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीण अंचल में ‘‘समाज एवं राष्ट्र विरोधी तत्वों’’ की गतिविधियों के विरुद्ध अभियान तथा 'लवजिहाद' और धर्मांतरण के खिलाफ वृहद जन जागरण का काम तेजी से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि इन बैठकों में नयी पीढ़ी में भी संघ के विचार एवं संस्कार के प्रचार के लिए पूरी सक्रियता से काम करने का फैसला किया गया। दुबे ने बताया कि संघ समाज के हर क्षेत्र में अपनी व्यापक उपस्थिति एवं गतिविधियां बढ़ाने का कार्य सक्रिय रूप से करेगा।

उन्होंने बताया कि बैठकों में हिंदू समाज के हित की दृष्टि से अवध प्रांत में संभावनाओं को खोजने एवं उनके क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। दुबे ने कहा कि संघ समाज के वंचित लोगों को अधिकार एवं सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और उसके लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि बैठकों में अवध प्रांत में संघ कार्य के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
Edited by navin rangiyal/(भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख