Hanuman Chalisa
✕

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदू बन रहे टारगेट, RSS ने जताई चिंता, मोदी सरकार से की यह अपील

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (17:30 IST)
RSS expressed concern over violence in Bangladesh : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने बांग्लादेश में हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर शुक्रवार को 'चिंता' व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया।
ALSO READ: बांग्लादेश के लोगों का हित हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण : विदेश मंत्रालय
आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से भी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा के लिए उचित बंदोबस्त करने का आग्रह किया। बांग्लादेश में सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद से कई हिन्दू मंदिरों, हिन्दू समुदाय के लोगों के घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की गई है। नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर शेख हसीना नीत सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद देश में अव्यवस्था का माहौल हो गया था।
ALSO READ: बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर एक्‍शन में गृह मंत्रालय, अमित शाह ने किया ये बड़ा फैसला
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को हसीना की जगह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली। होसबाले ने एक बयान में विश्व समुदाय और भारत के सभी राजनीतिक दलों से हिन्दू, बौद्ध और अन्य  अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों के साथ एकजुट होने का आग्रह किया, जो बांग्लादेश में उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के आंदोलन के दौरान हिन्दू, बौद्ध तथा वहां के अन्य  अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रही हिंसा की घटनाओं पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंभीर चिंता व्यक्त करता है। होसबाले ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से उम्मीद है कि वह ऐसी घटनाओं को तुरंत रोकने के उपायों को सख्ती से लागू करे।
ALSO READ: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन, मुहम्मद यूनुस को PM मोदी ने भेजा संदेश
उन्होंने कहा कि इस गंभीर समय में विश्व समुदाय तथा भारत के सभी राजनीतिक दलों से भी अनुरोध है कि बांग्लादेश में प्रताड़ना के शिकार बने हिन्दू, बौद्ध इत्यादि समुदायों के साथ एकजुट होकर खड़े हों। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में व्याप्त हालात के मद्देनजर एक पड़ोसी मित्र देश होने के नाते उपयुक्त भूमिका निभाने का प्रयास कर रही भारत सरकार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आग्रह करता है कि बांग्लादेश में हिन्दू, बौद्ध आदि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करे।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख