biodatamaker
✕

रॉबर्ट वाड्रा को बड़ा झटका, दिल्ली-बेंगलुरु के ठिकानों पर ईडी के छापे

Updated: शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (10:52 IST)
रक्षा सौदे में कुछ लोगों द्वारा रिश्वत लेने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को वाड्रा की कंपनियों से जुड़े कुछ लोगों के परिसरों में छापे मारे हैं। वहीं दूसरी ओर वाड्रा के वकील ने इस कार्रवाई को बदले की राजनीति और दुर्भावनापूर्ण बताया है।


खबरों के मुताबिक, रक्षा सौदे में कुछ लोगों द्वारा रिश्वत लेने के संबंध में ईडी ने दिल्ली-एनसीआर में वाड्रा के करीबियों के ठिकानों पर छापे मारे हैं। ये छापे स्काईलाइट हॉस्पिटलिटी के सुखदेव विहार स्थित कार्यालय में मारे गए।

वाड्रा के वकील के मुताबिक लाइट हॉस्पिटैलिटी के लिए काम कर रहे हमारे लोगों को भीतर बंद कर दिया गया है। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। उनका कहना है पिछले साढ़े चार साल में कुछ भी नहीं मिला है, जिस वजह से वे हमारे खिलाफ जालसाजी कर रहे हैं।

उनका कहना है कि मेरे क्लाइंट को ईडी की तरफ से 3 समन जारी किए गए हैं लेकिन सच ये है कि हमें एक भी समन नहीं मिला है। ईडी के अधिकारियों के पास सर्च वारंट नहीं है, इसके बावजूद छापेमारी की कार्रवाई की गई।

उल्‍लेखनीय है कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा था जिसके बाद वाड्रा ने सरकार पर राजनीतिक रूप से पीछे पड़ने और सरकारी विभागों के जरिए उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया था।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख