Daily Horoscope
✕

खुशखबर, बैंकों में अब नहीं लगेगा आधार, जानिए क्‍या है कारण...

Updated: शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (10:06 IST)
अब बैंक ग्राहक चाहें तो आधार से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। उच्‍चतम न्‍यायालय के आधार पर फैसला आने के बाद सरकार भी बड़ा कदम उठाने जा रही है। ऐसे में बैंक अब ग्राहकों से केवाईसी के अन्य डॉक्यूमेंट मांग सकता है। उच्‍चतम न्‍यायालय के फैसले से पहले ग्राहकों के लिए बैंक अकाउंट से आधार लिंक करना जरूरी बना दिया गया था।


बैंकर्स का कहना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से नोटिफाइड अन्य दस्तावेज ग्राहकों को बैंक में जमा करने पड़ सकते हैं। आरबीआई की ओर से नोटिफाइड डॉक्यूमेंट- पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आई कार्ड, पैन कार्ड और राष्ट्रीय रोजगार गारंटी स्कीम का जॉब कार्ड है। आरबीआई ने इन दस्तावेजों को जुलाई 2017 में नोटिफाई किया था।

बैंक खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज के रूप में ये कागजात वास्तव में कालेधन पर रोक लगाने के हिसाब से जरूरी बनाए गए थे। जुलाई 2017 के नोटिफिकेशन से पहले के मान्य दस्तावेज अब भी मान्य रहेंगे। बैंक या फाइनेंस कंपनी की मांग के हिसाब से कोई अन्य दस्तावेज के मामले में बैंक अपने हिसाब से राशन कार्ड, बिजली बिल या नियोक्ता के पत्र से ग्राहकों की पहचान सुनिश्चित करते थे।

जुलाई 2017 के बाद आधार कानूनी रूप से भले ही बैंक अकाउंट के लिए जरूरी नहीं था, लेकिन बैंक केवाईसी दस्तावेज के लिए अन्य दस्तावेज की तुलना में आधार को प्राथमिकता देते थे। बैंक अब उन ग्राहकों की स्थिति के बारे में समझना चाहते हैं जिनका आधार बैंक खाते से लिंक्ड है।

उच्‍चतम न्‍यायालय के फैसले से पहले ग्राहकों के लिए बैंक अकाउंट से आधार लिंक करना जरूरी बना दिया गया था। अब उच्‍चतम न्‍यायालय के आदेश के बाद यह स्वैच्छिक हो गया है। ग्राहक बैंक से अपना आधार डीलिंक भी करा सकते हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख