Hanuman Chalisa
✕

ऋषि‍ कपूर: ‘चॉकलेटी’ चेहरे में छुपा ‘रियल लाइफ एंग्रीमेन’

Updated: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (14:44 IST)
अंग्रेजी में एक कहावत है, क‍िसी ने कहा था, ‘ऑल गुड मेन एंड आर्ट‍िस्‍ट डाई सो अरली’

इस दौर में शायद यही हो रहा है। पहले एक खाल‍िस अभि‍नेता इरफान खान और अब दूसरे ही द‍िन लवर बॉय ऋषि‍ कपूर की मौत। यह भी उस वक्‍त में जब पूरी दुन‍िया कोरोना वायरस के संकट में कई हजार लोग अपनों को खोते जा रहे हैं।

बुधवार की मनहूस सुबह इरफान की खबर लेकर आई थी और गुरुवार की सुबह ऋषि‍ कपूर नहीं रहे।

ऋषि‍ कपूर। बहुत बेबाक। लवर बॉय। चॉकलेटी और एनर्जेट‍िक हीरो। सबसे खास बात यह है क‍ि जैसे वे थे, वैसे ही असल ज‍िंदगी और पर्दे पर नजर आए। ऋषि‍ कपूर ने उस दौर में काम क‍िया जब अम‍िताभ बच्‍चन का कॅर‍ियर अपने पूरे शबाब पर था। उनकी एंग्री यंग मेन की छव‍ि हर नौजवान के रहने के तरीके और द‍िखने में नजर आती थी। ऐसे में ऋषि‍ कपूर का ह‍िंदी फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री में अपने पैर जमाना वो भी एक लवर बॉय के तौर पर एक अच‍िवमेंट ही था।

तरह- तरह के लवर बॉय और रोमांट‍िक क‍िरदारों वाले रोल ने उस दौर में एक प्रेमी के रूप में स्‍थाप‍ित कर दि‍या था। मेरा नाम जोकर से बाल कलाकार के तौर पर अपना कॅर‍ियर शुरू करने वाले ऋषि‍ कपूर ने बॉबी फ‍िल्म में जो क‍िरदार न‍िभाया उसके बाद वे खुद और ड‍िंपल कपाड‍िया प्रेमी युगल का एक प्रतीक ही बन गए। इसके बाद प्रेम रोग, चांदनी, बोल राधा बोल जैसी एक ही धारा की फ‍िल्‍मों ने उन्‍हें रोमांट‍िक हीरो का एक सबसे मजबूत व‍िकल्‍प बना द‍िया।

लेक‍िन सबसे चौंकाने वाली बात यह थी क‍ि जो ऋषि कपूर फ‍िल्‍मों में चॉकलेटी छवि‍ में नजर आते थे वे अपने असल जीवन में र‍ियल एंग्री यंग मेन थे। उनकी छवि‍ अमि‍ताभ की तरह स‍िर्फ स्‍क्रीन पर ही एंगी यंग मेन की नहीं थी। वे अपने बेबाक अंदाज के ल‍िए जाने जाते थे। खुलकर बोलना उनकी खासि‍यत थी। बाद के दि‍नों में यह बहुत ज्‍यादा देखने को म‍िला।

ट्व‍िटर पर वे क‍िसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते थे। इंटरव्‍यू में खुलकर बात करते थे। ज‍िन लोगों ने उन्‍हें परदे पर एक लवर बॉय के तौर देखा वे र‍ियल लाइफ में उन्‍हें गुस्‍स में देखकर हैरान थे, लेक‍िन दरअसल ऋषि‍ कपूर ऐसे ही थे। इसका खाम‍ियाजा भी हालांक‍ि उन्‍हें भुगतना पड़ा। अपनी बेबाकी के ल‍िए ट्व‍िटर पर उन्‍हें कई बार ट्रोल क‍िया गया।

आखि‍री द‍िनों में अपने इसी बेबाकपन के कारण उनकी छव‍ि को भी धक्‍का पहुंचा लेक‍िन बावजूद इसके उन्‍होंने खुद को बदला नहीं। अपने अंदाज से उन्‍होंने कभी कोई समझौता नहीं क‍िया। चॉकलेटी चेहरे के पीछे र‍ियल लाइफ में अपने एंग्री यंग मेन के क‍िरदार को उन्‍होंने हमेशा बरकरार रखा। अच्‍छी बात तो यह है क‍ि कैंसर से अपनी लड़ाई में भी उन्‍होंने यही जज्‍बा कायम रखा। इलाज के दौरान लगातार सक्रि‍य रहे। ट्व‍िटर पर लोगों से बातें करते रहे और कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखते रहे।

यही नहीं, हाल ही की उनकी फ‍िल्‍मों ने उन्‍होंने अपने रोमांट‍िक हीरो की छवि‍ को भी तोड़कर द‍िखाया। इन फि‍ल्‍मों में वो कुछ नकारात्‍मक और डॉन की भूम‍िका में भी नजर आए।

कुल म‍िलाकर ऋषि‍ कपूर एक अपने अंदाज में जीने वाले, अपनी तरह के एक्‍टर और बेबार इंसान थे, ज‍िसने अपनी ज‍िंदगी से कभी समझौता नहीं क‍िया।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख