• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Resignation of Union Minister Ramesh Nishank and Gangwar
Written By
Last Modified: बुधवार, 7 जुलाई 2021 (13:44 IST)

केन्द्रीय मंत्री रमेश निशंक और गंगवार का इस्तीफा

केन्द्रीय मंत्री रमेश निशंक और गंगवार का इस्तीफा - Resignation of Union Minister Ramesh Nishank and Gangwar
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले शिक्षा मंत्री के अहम जिम्मेदारी संभाल रहे रमेश पोखरियाल निशंक और श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
 
रमेश निशंक उत्तराखंड से आते हैं, जबकि गंगवार उत्तर प्रदेश से। दोनों ही राज्यों में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। दोनों ही मंत्रियों ने स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में इसी कारण का उल्लेख किया है। इस बीच, यह भी कहा जा रहा है कि नए चेहरों को मौका देने के लिए दोनों मंत्रियों को हटाया गया है। 
 
यह भी खबर है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों ही नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 
 
ये भी पढ़ें
मोदी कैबिनेट से कई मंत्रियों का इस्तीफा, जानिए क्या बताया कारण...