शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. republic tv among 3 channels being probed for trp manipulation mumbai police
Written By
Last Modified: गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (17:37 IST)

TRP को लेकर फर्जीवाड़ा, रिपब्लिक सहित 3 चैनलों की मुंबई पुलिस कर रही है जांच

TRP को लेकर फर्जीवाड़ा, रिपब्लिक सहित 3 चैनलों की मुंबई पुलिस कर रही है जांच - republic tv among 3 channels being probed for trp manipulation mumbai police
मुंबई। मुंबई पुलिस टीवी चैनलों पर टीआरपी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि वह रिपब्लिक सहित 3 चैनलों की जांच कर रही है। मुंबई के पुलिस कमिश्‍नर परमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्‍तार किया गया है।
इसमें से एक रेटिंग को आंकने के लिए 'पीपल मीटर' लगाने वाली एक एजेंसी का पूर्व कर्मचारी भी है। पुलिस कमिश्‍नर सिंह ने कहा कि चैनल से जुड़े संबंधित बड़े अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी।
मुंबई पुलिस ने कहा कि चैनल का कोई भी बड़ा अधिकारी हो, उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही समन जारी किया जाएगा। मुंबई पुलिस के दावों पर रिपब्लिक टीवी ने बयान जारी कर कहा कि वह मुंबई पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएगी।
ये भी पढ़ें
Nobel Prize 2020 : अमेरिकी कवयित्री लुईस गल्क को मिला 2020 के साहित्य का नोबेल पुरस्कार