suvichar

राजपथ पर इंद्रदेव रहे मेहरबान...

Updated: गुरुवार, 26 जनवरी 2017 (13:38 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग की आज सुबह दिल्ली में बारिश होने की भविष्यवाणी, बुधवार रात से ही कुछ इलाकों में हुई बारिश और सुबह से राष्ट्रीय राजधानी के पूरे आसमान पर काले घने बादल छाये रहने से एक बार आशंका पैदा हो गई थी कि कहीं राजपथ पर होने वाले समारोह में खलल न पड़ जाए। लेकिन, इंद्रदेव पूरे कार्यक्रम के दौरान मेहरबान बने रहे।
 
सुबह से ही दिल्ली के आसमान में काले बादल छाये हुए थे। सुबह 10 बजे परेड शुरू होते ही विजय चौक की ओर से मार्चिंग दस्तों के साथ तेज हवा भी इंडिया गेट की तरफ चलने लगी। बादल और घने हो गए तथा रोशनी कम हो गयी। कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
 
इसके बाद कुछ देर रुकने के बाद लगातार बूंदाबांदी होती रही। लेकिन, इंद्र देव ने मेहरबानी यह की कि बूंदाबांदी ज्यादा नहीं हुई। हालांकि, सलामी मंच के दोनों और विशिष्ट लोगों की दर्शकदीर्घा में छाते भी खुल गए।
 
पूरी परेड के दौरान कुल मिलाकर मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, इसके समापन और विशिष्ट अतिथियों के प्रस्थान के बाद बूंदाबांदी कुछ तेज रही और वापस जा रहे लोगों को सराबोर कर दिया। राजपथ पर देश की सैन्यशक्ति और विविधता पूर्ण संस्कृति की झलक देखने के बाद दर्शकों ने इसे भी इंद्रदेव का आशीर्वाद मान कर स्वीकार किया। (वार्ता)
Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

Retail Inflation दर में बढ़ोतरी, महंगाई बढ़ी, प्याज-लहसुन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम आदमी की जेब पर क्या असर?

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

अगला लेख