Daily Horoscope
✕

परेड के बाद दर्शकदीर्घा में मोदी, लगे 'मोदी-मोदी' के नारे

Updated: गुरुवार, 26 जनवरी 2017 (13:11 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस परेड के बाद दर्शकदीर्घा तक आकर एक बार फिर अपने प्रशंसकों को अभिभूत कर दिया। इस अवसर पर कुछ लोगों ने मोबाइल कैमरों से नजदीक से प्रधानमंत्री की तस्वीर उतारी तो कुछ ने सेल्फी लेने का प्रयास किया।
 
परेड की समाप्ति के बाद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, समारोह के इस साल के मुख्य अतिथि संयुक्त अरब अमीरात की सशस्त्र सेनाओं के डिप्टी सुप्रीम कमांडर मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर अन्य विशिष्ट जनों के साथ सलामी मंच से नीचे आए तो दर्शकदीर्घाओं में बैठे मोदी के प्रशंसक 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने लगे।
 
राष्ट्रपति और मुख्य अतिथि के प्रस्थान करने के बाद मोदी अपने काफिले के साथ रवाना होने की बजाय मंच के सामने की दर्शकदीर्घाओं और उसके बाद सड़क की दूसरी तरफ मंच के दोनों ओर बनी दर्शकदीर्घाओं के करीब पहुँचकर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
 
इस दौरान श्री मोदी के नाम के नारे और तेज हो गए। कुछ लोगों ने मोबाइल कैमरों से नजदीक से प्रधानमंत्री की तस्वीर उतारी तो कुछ ने सेल्फी लेने का प्रयास किया। दर्शकों का अभिवादन स्वीकारने के बाद मोदी अपने काफिले के साथ रवाना हो गए। (वार्ता)
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख