kundali milan
✕

excise policy scam: आप सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर ED से जवाब तलब

अगली सुनवाई के लिए 29 जनवरी को

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2024 (15:14 IST)
excise policy scam: दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने दिल्ली आबकारी नीति 'घोटाले' से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) की जमानत याचिका पर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा ने जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया और मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की।
 
पिछले साल 4 अक्टूबर को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए राज्यसभा सदस्य ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जमानत याचिका खारिज करने के निचली अदालत के 22 दिसंबर के आदेश को चुनौती दी है। सिंह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर ने कहा कि वरिष्ठ आप नेता पिछले 3 महीने से हिरासत में हैं और इस अपराध में उनकी कोई भूमिका सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि ईडी के 'स्टार गवाह' के बयान के बाद सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

ALSO READ: आबकारी नीति मामला : मुश्किल में आप सांसद संजय सिंह, ED ने दायर की चार्जशीट
 
ईडी ने लगाया यह आरोप : ईडी ने आरोप लगाया है कि सिंह ने अब खत्म हो चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को धनलाभ हुआ। निचली अदालत ने कहा था कि वह 'अपराध से 2 करोड़ रुपए तक की अर्जित आय' के मामले से जुड़े हुए थे और उनके खिलाफ मामला 'वास्तविक' था।
 
सीबीआई ने भ्रष्टाचार को लेकर प्राथमिकी दर्ज की : यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के निर्माण और इसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की सिफारिश के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्राथमिकी दर्ज की।
 
रिश्वत का भुगतान किया गया था : निचली अदालत ने कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय के 'मूल मामले' को उच्चतम न्यायालय ने 'मंजूरी' दी थी जिसने इस बात का भी 'समर्थन' किया था कि 2021-22 के दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के निर्माण के लिए रिश्वत का भुगतान किया गया था। अदालत ने सिंह की दलीलों को खारिज कर दिया था कि उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी नहीं बनाया जा सकता क्योंकि सीबीआई द्वारा मुख्य प्राथमिकी में उनका नाम नहीं है।
 
निचली अदालत ने कहा था कि समीर महेंद्रू, अमित अरोड़ा, विजय नायर, अरुण रामचंद्रन पिल्लई, अमनदीप ढल और अभिषेक बोइनपल्ली सहित अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज कर दी गई थीं और आवेदनों को खारिज करते समय उच्च न्यायालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों की इसकी व्याख्या को खारिज नहीं किया गया था। अदालत ने कहा कि ईडी ने दिखाया कि आरोपी से सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा ने सिंह को 2 करोड़ रुपए का भुगतान किया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

California Earthquake : विमान रनवे पर उतरने ही वाला था कि कांपने लगी धरती, अमेरिका में भूकंप से LAX एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का आगाज, 50 से अधिक देशों के विशेषज्ञ होंगे शामिल, CM धामी ने किया 1 करोड़ देने का ऐलान

jharkhand : झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 की मौत

Rahul Gandhi on Delimitation Bill : राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 850 सीटों का प्रस्ताव भारतीय लोकतंत्र की हत्या, देश को तानाशाही की ओर ले जा रही BJP

अगला लेख