Govardhan puja
✕

JIO का मोबाइल कांग्रेस में छोटे व्यापारियों पर होगा फोकस

Updated: रविवार, 13 अक्टूबर 2019 (14:05 IST)
नई दिल्ली। देश के मोबाइल क्षेत्र की प्रगति और आने वाले समय में इस क्षेत्र की नई-नई योजनाओं का केंद्र सोमवार से शुरू हो रही तीसरी भारतीय मोबाइल कांग्रेस बनेगी। एरोसिटी में 14 से 16 अक्टूबर तक चलने वाली इस कांग्रेस में रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडा, आइडिया समेत दूरसंचार कंपनियां और उपकरण निर्माता अपनी क्षमताओं और भविष्य की योजनाओं को व्यापक रूप से प्रदर्शित करेंगी।

कांग्रेस का आयोजन दूरसंचार विभाग और भारतीय सेल्यूलर ऑपरेटर संघ कर रहा है। कांग्रेस में 5जी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो कांग्रेस में बड़े स्तर पर अपनी प्रगति और नवाचार की योजना के साथ शिरकत करेगी।

कंपनी सूत्रों ने बताया कि जियो 5जी अल्ट्रा, इंटेलिजेंट होम, डिजिटल सोसायटी और 'छोटे तथा किराना उद्योग' के क्षेत्र में हुए नवाचार प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करेगी। छोटे व्यापारियों और किराना मालिकों के लिए आकर्षण होगा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म।

देश में पहली बार रिलायंस जियो छोटे व्यापारियों के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लेकर आ रहा है, जिसमें व्यापारियों का पूरा बिजनेस क्लाउड आधारित होगा। व्यापारी मात्र 5 मिनट में अपनी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन हो सकेंगे। ग्राहकों तक बेहतर पहुंच के लिए एक कॉलिंग बोट भी होगा, जिसे जियो कांग्रेस के दौरान पहली बार पेश करने जा रही है।

मनोरंजन, गेमिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में 5जी की स्पीड का कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है इसे जियो कांग्रेस में अपने नए विकसित किए गए मॉड्यूल्स के जरिए प्रदर्शित करेगा। इन क्षेत्रों में बदलाव की सख्त जरूरत है। उम्मीद की जा रही है कि यह मॉड्यूल इन क्षेत्रों की दशा-दिशा बदलने में बहुत मददगार साबित होंगे।

जियो कांग्रेस में आम घरों को इंटेलिजेंट में बदलने की तकनीक का भी प्रदर्शन करेगा। इंटेलिजेंट होम में सुरक्षा के साथ-साथ मनोरंजन, बेहतरीन कनेक्टिविटी और 'इंटरनेट ऑफिस थिंग्स' का भी उपयोग हुआ है। इंटेलिजेंट होम के साथ स्मार्ट बिल्डिंग की अवधारणा भी कांग्रेस में प्रदर्शित की किया जाएगा। 
 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

'E20 बना 420... जनता की गाड़ी से हो रही पेट्रोल चोरी': राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

पेट्रोल में 31% तक मिला इथेनॉल! लैब जांच के खुलासे के बाद कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर कसा शिकंजा

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

डूबा देश का सबसे बड़ा बैंक और चली गई राष्ट्रपति की कुर्सी! पैराग्वे के राजनीतिक संकट की पूरी कहानी

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में AQI 450 पार, शमी का टेस्ट संन्यास

अगला लेख