• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Reliance Industries market capitalisation crosses Rs 21 lakh crore
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 28 जून 2024 (17:36 IST)

Reliance Industries का बाजार पूंजीकरण 21 लाख करोड़ रुपए के पार

Reliance Industries Limited
Reliance Industries market capitalisation crosses Rs 21 lakh crore : रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में शुक्रवार को 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई और कंपनी का बाजार मूल्यांकन 21 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। कंपनी का बाजार मूल्यांकन (एमकैप) 47,777.57 करोड़ रुपए बढ़कर 21,18,951.20 करोड़ रुपए हो गया।
बीएसई में कंपनी का शेयर 2.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,131.85 रुपए पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 3.27 फीसदी की तेजी के साथ 3,161.45 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। बीएसई की 30 कंपनियों में यह सबसे ज्यादा लाभ वाली कंपनी रही।
एनएसई में कंपनी का शेयर 2.19 प्रतिशत चढ़कर 3,128.25 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन (एमकैप) 47,777.57 करोड़ रुपए बढ़कर 21,18,951.20 करोड़ रुपए हो गया। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई में इस साल 21.16 प्रतिशत चढ़ चुका है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) इस वर्ष 13 फरवरी को 20 लाख करोड़ रुपए का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट पक्षपातपूर्ण, भारत ने लगाई फटकार