रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Recruitment in Railway
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 10 दिसंबर 2017 (14:15 IST)

बड़ी खबर, रेलवे में 25 फीसदी कर्मचारियों की भर्ती नियमानुसार नहीं

बड़ी खबर, रेलवे में 25 फीसदी कर्मचारियों की भर्ती नियमानुसार नहीं - Recruitment in Railway
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में कार्यरत 25 फीसदी कर्मचारियों की भर्ती नियमों के मुताबिक  नहीं की गई होती है। आधिकारिक आंकड़ों में यह बात सामने आई है। रेलवे मंत्रालय ने  रेलवे मंडलों से कहा है कि वह नियमों का पालन करें।
 
रेल मंडलों को अपने कर्मचारियों को रेलवे के क्रू मैनजमेंट सिस्टम (सीएमएस) के जरिए  भर्ती करना होता है। यह 89,000 क्रू सदस्यों का डेटाबेस है, जो उनकी स्थिति तथा रेल  संचालनों के लिए उनकी उपलब्धता संबंधी जानकारी देता है।
 
रेलवे बोर्ड ने निर्देश में कहा है कि मंडलों द्वारा औसतन 75 फीसदी कर्मचारी नियमानुसार  भर्ती किए जाते हैं लेकिन यह आंकड़ा संतोषजनक नहीं है। पत्र में बोर्ड ने इस बात पर  चिंता जताई कि रेल चालक, सहायक चालक और गार्ड, जो रेल संचालन के मूल संचालन  दल के सदस्य होते हैं, उनकी भर्ती मंडल नियमानुसार नहीं करते। (भाषा)