Hanuman Chalisa

Microsoft व्यवधान से 10 बैंक और NBFC पर पड़ा मामूली असर : RBI

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (19:53 IST)
RBI statement on Microsoft server : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को कहा कि माइक्रोसॉफ्ट सेवाओं में व्यवधान के कारण देश के 10 बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) के कामकाज में मामूली व्यवधान पैदा हुआ, जिसे या तो हल कर लिया गया या समाधान किया जा रहा है।
ALSO READ: Microsoft सर्वर ठप होने से दुनियाभर में हड़कंप, इन सेवाओं पर पड़ा असर
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में व्यापक व्यवधान आने से शुक्रवार को दुनियाभर में उड़ानें, बैंक, मीडिया संस्थान और कंपनियों का कामकाज बाधित हुआ। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह अपने माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप और सेवाओं तक पहुंच पर असर डालने वाली समस्या को धीरे-धीरे ठीक कर रही है।
रिजर्व बैंक ने इस समस्या पर जारी एक बयान में कहा कि उसने अपनी विनियमित संस्थाओं पर इस व्यापक तकनीकी व्यवधान के प्रभाव का आकलन किया है। आरबीआई ने बयान में कहा, अधिकांश बैंकों के महत्वपूर्ण सिस्टम क्लाउड में नहीं हैं। इसके अलावा कुछ चुनिंदा बैंक ही क्राउडस्ट्राइक साधन का उपयोग कर रहे हैं।
ALSO READ: Microsoft Server Down: दुनियाभर में 1400 फ्लाइट कैंसल, इंदौर, कोलकाता, लखनऊ समेत कई शहरों की उड़ानें रद्द
हमारा आकलन दर्शाता है कि केवल 10 बैंकों और एनबीएफसी में मामूली व्यवधान थे, जिन्हें या तो हल कर लिया गया है या हल किया जा रहा है। रिजर्व बैंक ने कहा कि उसके नियमन के दायरे में आने वाला भारतीय वित्तीय क्षेत्र कुल मिलाकर वैश्विक तकनीकी व्यवधान से अछूता है।
ALSO READ: क्या है Crowdstrike जिसकी वजह से डाउन हुआ Microsoft, ठप हुईं दुनियाभर की सेवाएं?
इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने विनियमित वित्तीय संस्थाओं को सतर्क रहने और परिचालन मजबूती और निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए एक परामर्श भी जारी किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख