शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rates of commercial gas cylinder increased
Written By
Last Updated : मंगलवार, 4 जुलाई 2023 (10:11 IST)

महंगा हुआ कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम

महंगा हुआ कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम - rates of commercial gas cylinder increased
Commercial Gas Cylinder : तेल कंपनियों ने आज 19 किलो वाला कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर का दाम 7 प्रति सिलेंडर महंगा कर दिया। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आमतौर पर देश में रसोई गैस सिलेंडर के दाम हर माह की पहली तारीख को तय होते हैं लेकिन इस बार तेल कंपनियों ने 3 दिन बाद 4 तारीख को गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया है।
 
दिल्ली में 7 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़कर दिल्ली में अब इस सिलेंडर की कीमत 1780 रुपए पहुंच गई। मुंबई में गैस सिलेंडर की कीमत 1725 से बढ़कर 1732 रुपए हो गई। चेन्नई और कोलकाता में भी गैस सिलेंडर के दाम 7 रुपए बढ़कर क्रमश: 1944 और 1882.50 रुपए हो गई।
 
इससे पहले जून में तेल कंपनियों ने कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 83 रुपए की कमी की थी। मई में भी कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 172 रुपए सस्ता हुआ था।
 
उल्लेखनीय है कि एक और तेल कंपनियां पिछले कई माह से कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव कर रही है वहीं घरेलू रसोई गैस की कीमतें स्थिर बनी हुई है। दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 1103 रुपए में मिल रहा है तो मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में इसकी कीमत क्रमश: 1102.50, 1118.50 और 1129 रुपए प्रति सिलेंडर है।
ये भी पढ़ें
सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन 65,000 पार, निवेशकों को क्यों रहना चाहिए सतर्क?