biodatamaker

आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे : राजनाथ सिंह

Updated: शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (00:46 IST)
Rajnath Singh's statement regarding terrorism : राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अगर आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करते हैं या आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं तो भारत पड़ोसी देश में घुसकर उन्हें मारेगा।
ALSO READ: भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित : राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ में प्रकाशित एक खबर को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टिकोण के तहत पाकिस्तान में आतंकवादियों की हत्या कराई है।
 
यदि आतंकवादी हरकतें करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे : सिंह ने ‘सीएनएन न्यूज 18’ से कहा, कोई भी आतंकवादी हमारे पड़ोसी देश से यदि हमारे भारत की शांति भंग करने की कोशिश करेगा, यहां पर यदि आतंकवादी हरकतें करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा, यदि वो भाग कर पाकिस्तान में जाएगा तो पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे। सिंह ने कहा कि भारत में सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की ताकत है और पाकिस्तान को इसका अहसास शुरू हो गया है।
ALSO READ: सेना को हमेशा अनिश्चितताओं के लिए तैयार रहना चाहिए : राजनाथ सिंह
भारत मूकदर्शक नहीं रहेगा : उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणियों का समर्थन किया कि भारत मूकदर्शक नहीं रहेगा। रक्षामंत्री ने साथ ही कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है। कश्मीर से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम हटाए जाने की संभावना के बारे में सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय इस पर फैसला लेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख