Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आंतरिक सुरक्षा के लिए 25 हजार करोड़

बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (18:25 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में आतंरिक सुरक्षा की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए तीन वर्षों में 25 हजार करोड़ से अधिक रुपए की योजना बनाई है, जिसे बुधवार को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहां मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक की जानकारी देते हुए गृहमंत्री राजनाथसिंह ने बताया कि देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने और पुलिस के आधुनिकीकरण तथा उग्रवाद और आतंकवाद एवं नक्सल प्रभावित जिलों में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह योजना बनाई गई है। इसमें वर्ष 2017-18 से लेकर 2019-20 तक 25060 रुपए खर्च किए जाएंगे। 
 
सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत 80 प्रतिशत राशि केंद्र तथा 20 प्रतिशत राज्य सरकारें देंगी। इसके तहत 18 हजार 636 करोड केंद्र तथा राज्य 6424 करोड़ रुपए खर्च करेंगे। उन्होंने बताया कि यह राशि कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, सीमावर्ती इलाकों के लिए हथियारों की खरीद, मोबाइल पुलिस वैन और सुरक्षा सामग्री की खरीद पर खर्च की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर तथा नक्सल प्रभावित 35 जिलों के लिए 11300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। (वार्ता)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

केतन से लेकर इंदौर के राजा रघुवंशी तक! भाजपा सांसद ने दोहराई पुरुष आयोग की मांग, कहा- पुरुषों की भी सुनो

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

अगला लेख