dharma sangrah

राफेल पर राजनाथ का राहुल पर पलटवार, आरोप लगाने से पहले सोचें...

Updated: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (18:46 IST)
अमरेली (गुजरात)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बिना सबूत राफेल मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आरोप नहीं लगाने की सलाह दी। सिंह ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के हवाले से फ्रांसीसी मीडिया आई खबर की पुष्टि से सच्चाई का खुलासा हो जाएगा।
 
 
ओलांद के हवाले से फ्रांस की मीडिया की खबर में कथित रूप से कहा गया है कि भारत सरकार ने 58,000 करोड़ रुपए के राफेल लड़ाकू विमान सौदे में अनिल अंबानी नीत रिलायंस डिफेंस को दसाल्ट एविएशन के साझेदार के तौर पर प्रस्तावित किया और फ्रांस के पास कोई विकल्प नहीं था।
 
सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने मुद्दे पर एक बयान जारी किया है। पहले खबर का सत्यापन होने दीजिए। उससे स्थिति स्पष्ट होगी, उससे सच्चाई का खुलासा हो जाएगा। गृहमंत्री यहां पर सहकारी समिति क्षेत्र की एक बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने गांधी को सलाह दी कि उन्हें बिना सबूत के आरोप नहीं लगाने चाहिए।
 
यह पूछे जाने पर कि वे गांधी से क्या कहना चाहेंगे, जो सौदे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम घसीट रहे हैं? सिंह ने कहा कि किसी को भी कोई आधारहीन आरोप लगाने से पहले चार बार सोचना चाहिए। किसी को भी सबूत के बिना आरोप नहीं लगाने चाहिए।
 
गांधी ने इस मामले में मोदी का नाम यह आरोप लगाते हुए घसीटा था कि प्रधानमंत्री राफेल घोटाले में शामिल हैं। इससे पहले यहां एक बैठक में 11 सहकारी समितियों के सदस्यों को संबोधित करते हुए सिंह ने उनसे प्रधानमंत्री के 2022 तक सभी के लिए आवास के सपने को पूरा करने के लिए आवास क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए कहा।
 
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का एक सपना है कि देश में सभी के पास एक घर होना चाहिए और उनका सपना आसानी से पूरा हो सकता है यदि सहकारी क्षेत्र आवास क्षेत्र में (हिस्सा लेने के लिए) आगे आए। लोगों को किफायती घर मिल सकते हैं यदि सहकारी क्षेत्र आवास क्षेत्र में प्रवेश करे तो। गुजरात और महाराष्ट्र में सहकारी क्षेत्र सक्रिय हैं और ऐसी गतिविधि की अन्य राज्यों में भी जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि कृषि ऋण पर ब्याज दर पहली बार तब घटाए गए थे, जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे और वे केंद्रीय कृषिमंत्री थे और अब मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि यहां पर सहकारी बैंक 0 प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण दे रहे हैं। भारत की समृद्धि किसानों की समृद्धि पर निर्भर करती है। यदि देश का किसान समृद्ध होगा, तो भारत को समृद्ध बनने से कोई रोक नहीं सकता। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख