sundarkand

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Updated: मंगलवार, 28 मई 2024 (01:02 IST)
Rajkot Gaming Zone Fire Case : गुजरात के राजकोट शहर की एक अदालत ने यहां ‘गेम जोन’ में लगी आग के सिलसिले में गिरफ्तार 3 लोगों को सोमवार को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। रिमांड का मुख्य आधार यह था कि गिरफ्तार आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनसे जो भी सवाल पूछे जाते हैं, वे उनका गोलमोल जवाब दे रहे हैं। इस हादसे में 27 लोगों की जान चली गई थी।
ALSO READ: Rajkot Game Zone Fire : हाईकोर्ट ने राजकोट नगर पालिका को लगाई फटकार, कहा- राज्य मशीनरी पर भरोसा नहीं
विशेष लोक अभियोजक तुषार गोकानी ने कहा कि अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट बीपी ठाकर की अदालत ने युवराज सिंह सोलंकी, नितिन जैन और राहुल राठौड़ को दो सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। गोकानी ने कहा कि 14 दिन की रिमांड का मुख्य आधार यह था कि गिरफ्तार आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनसे जो भी सवाल पूछे जाते हैं, वे उनका गोलमोल जवाब दे रहे हैं। अभियोजन पक्ष ने अदालत को यह भी बताया कि मामले के अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
 
गोकानी ने कहा कि जब कुछ दस्तावेजों के बारे में पूछा गया तो आरोपियों ने दावा किया कि वे आग में जल गए हैं। उन्होंने कहा, हमने अदालत को बताया कि मुख्य आरोपी फरार हैं और गिरफ्तार आरोपी जांच एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं।
ALSO READ: Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर
विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि आरोपी सोलंकी ने अदालत के सामने यह व्यक्त करने के लिए दिखावा करने की कोशिश की कि जो कुछ भी हुआ उसके लिए उन्हें पछतावा है। उन्होंने कहा, जब वह अदालत में दाखिल हुए तो उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि उन्हें घटना पर पछतावा है और सभी को लगा कि वह रो रहे हैं। पांच मिनट के बाद, वह हंस रहे थे और अदालत में बहस कर रहे थे।
 
राजकोट में 25 मई को ‘गेम जोन’ में आग लगने से बच्चों सहित 27 लोगों की मौत के बाद ‘टीआरपी गेम जोन’ के छह साझेदारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य प्रासंगिक प्रावधानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ पर घमासान! राहुल-सोनिया के इशारे पर भाजपा का हमला, कांग्रेस ने दी सफाई

झारखंड में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, हेमंत सोरेन ने रांची में किया ध्वजारोहण

लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगातार दूसरे साल नहीं पहुंचे खरगे और राहुल गांधी, क्या सीट विवाद है वजह?

अगला लेख