suvichar
✕

अभी राजनीति में नहीं आना चाहते हैं रजनीकांत

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (21:40 IST)
चेन्नई। जाने-माने अभिनेता रजनीकांत ने कहा है कि वे अभी राजनीति में कदम नहीं रखने जा रहे हैं। चेन्नई हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में रजनीकांत ने कहा कि उनके लिए अभी राजनीति में कदम रखने की कोई जल्दबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी राजनीति में कदम रखने की कोई जल्दबाजी नहीं है। रजनीकांत ने यह भी कहा कि वे अगले महीने अपने जन्मदिन पर अपने समर्थकों से मुलाकात करेंगे।
 
आंध्रप्रदेश के मंत्रालयम में श्री राघवेंद्र स्वामी मठ का दौरा करने के बाद कल शहर लौटने पर 66 साल के रजनीकांत ने कहा कि मैं अपने जन्मदिन (12 दिसंबर) के बाद ही अपने प्रशंसकों से मुलाकात करूंगा।  रजनीकांत ने हाल के महीनों में राजनीति में शामिल होने की संभावना के संकेत दिए हैं। एक बार अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने उनसे अपील की थी कि वे समय आने पर ‘जंग के लिए तैयार रहें।’साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘व्यवस्था सड़ चुकी है ।’ 
 
मशहूर अभिनेता कमल हासन ने भी हाल के दिनों में संभावित राजनीतिक करियर का जिक्र किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि रजनीकांत ने राजनीति में दाखिल होने का फैसला कभी किया तो वे रजनीकांत के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

US मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा झटका, 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से बाहर

LIVE: रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा की जीत

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

अगला लेख