dharma sangrah
✕

नोटिस से परेशान किसान ने की आत्महत्या!

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (10:00 IST)
गौतमपुरा (इंदौर)। देश में अन्नदाताओं द्वारा अपनी जीवनलीला समाप्त करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कहीं कर्ज के बोझ तो फसलों के उचित दाम नहीं मिलने के कारण किसान मौत को गले लगा रहे हैं। जो किसान जो ठंड, गर्मी, बरसात की परवाह किए जमीन पर हाड़तोड़ मेहनत कर देश की जनता के लिए अन्न की पैदावार करता है, वही आज 'व्यवस्था' का शिकार होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर है।
 
इंदौर जिले के गौतमपुरा के पास गांव सुनाला में ऐसे ही किसान ने फांसी लगाकर अपने जीवन का अंत कर लिया। परिजनों के अनुसार मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी विजिलेंस द्वारा नोटिस दिया गया था। किसान कैलाश शर्मा के पास कुल आधा बीघा खेती है। इतनी रकम नहीं होने कारण कैलाश शर्मा तनाव में थे।  गुरुवार सुबह उन्होंने अपने खेत में लगे आम के पेड़ में लटककर अपनी जान दे दी। कैलाश शर्मा के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। इस अप्रत्याशित घटना के बाद से ही परिवार सदमे में है।  
 
थाना प्रभारी अशोक कुमार लहरी के मुताबिक कैलाश (50) पिता देवी सिंह शर्मा निवासी सुनाला द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाई है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

अगला लेख