sundarkand

नहीं होगी चेक बंदी, सरकार ने प्रस्ताव से किया इंकार

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (20:44 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी और जीएसटी के बाद खबरें आ रही थीं कि सरकार चेक को भी बंद कर देगी। डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस सुविधा को लेने का उसका कोई प्रस्ताव नहीं है। 
 
अखबारों और सोशल साइट्‍स पर खबरें आ रही थीं कि नोटबंदी और जीएसटी के बाद सरकार चेकबंदी का फैसला ले सकती है। अखबारों में खबरें थीं कि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि पूरी संभावना है कि सरकार चेक बुक को बंद कर दे। 
 
सरकार ने स्पष्ट किया चेक बुक सुविधा को वापस लेने को कोई प्रस्ताव नहीं है और वह इस तरह के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही। वित्त मंत्रालय ने मीडिया में इस आशय की आई खबरों का खंडन करते हुए कहा कि इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि केंद्र सरकार देश में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकट भविष्य में बैंकों खाताधारकों को दी जाने वाली चेक बुक सुविधा को समाप्त कर सकती है।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

अगला लेख