Hanuman Chalisa

पीएफ से जुड़ी बड़ी खबर

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (20:22 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के केंद्रीय बोर्ड ने भुगतान के लिए भारतीय राष्‍ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के प्‍लेटफार्म को इस्तेमाल करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है जिससे अंशधारकों का भुगतान आसानी से तथा कम लागत पर किया जा सकेगा।
 
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता में यहां केंद्रीय बोर्ड की 219वीं बैठक आयोजित की गयी और अंशधारकों को भविष्य निधि का भुगतान करने के लिए एनपीसीआई के प्लेटफार्म को इस्तेमाल करने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया। इससे लेन-देन की लागत में कमी आएगी और प्रक्रिया सुगम और आसान होगी। इसके अलावा यह आधार से जुड़ी होगी जिससे भुगतान तेजी से हो सकेगा।
 
ईपीएफओ ने आधार संख्या को यूएएन से जोड़ने की एक नई प्रक्रिया शुरू की है जिससे कोई भी कर्मचारी अपने भविष्य निधि खाते को आधार और केवाईसी से जोड़ सकता है। इसके लिए किसी दस्तावेज की जरुरत नहीं होगी। इसके अलावा नाम, जन्मतिथि और अन्य संबंधित सुधार के लिए ऑनलाइन अनुरोध प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख