Daily Horoscope
✕

Raja Raghuvanshi case : आरोपी की निशानदेही पर नाले से बरामद हुआ थैली में बंधा सामान, क्‍या अब खुलेगा राजा की हत्‍या का राज

Updated: बुधवार, 25 जून 2025 (21:58 IST)
Raja Raghuvanshi murder case : बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के अहम सबूत छिपाने और मिटाने के एक आरोपी की निशानदेही पर मेघालय पुलिस ने इंदौर में बुधवार को एक नाले से प्लास्टिक की थैली में बंधा सामान बरामद किया। माना जा रहा है कि इस सामान में हत्याकांड से जुड़े सबूत हैं। इस सामान की बरामदगी के बारे में मेघालय पुलिस का अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि इंदौर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक की थैली में एक तमंचा हो सकता है। इस हथियार को अन्य सामान के साथ इंदौर के उस फ्लैट से गायब किए जाने का संदेह है, जिसमें राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम उनके हत्याकांड के बाद मेघालय से फरार होने के बाद कई दिन तक रुकी थी।
 
चश्मदीदों ने बताया कि स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ मेघालय पुलिस का दल राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार ‘रियल एस्टेट’ कारोबारी शिलोम जेम्स के साथ शहर के पलासिया क्षेत्र के एक नाले में उतरा। उन्होंने बताया कि कुछ देर की खोजबीन के बाद इस आरोपी की निशानदेही पर नाले से प्लास्टिक की थैली में बंधा सामान बरामद किया गया।
ALSO READ: राजा रघुवंशी हत्याकांड : इंदौर में फ्लैट मालिक गिरफ्तार, फरारी के बाद यहां ठहरी थी सोनम
इस सामान की बरामदगी के बारे में मेघालय पुलिस का अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि इंदौर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक की थैली में एक तमंचा हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस हथियार को अन्य सामान के साथ इंदौर के उस फ्लैट से गायब किए जाने का संदेह है, जिसमें राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम उनके हत्याकांड के बाद मेघालय से फरार होने के बाद कई दिन तक रुकी थी।
 
इससे पहले, जेम्स की निशानदेही पर मेघालय पुलिस के दल ने 22 जून को इंदौर के खाली भूखंड से एक बैग के जले हुए टुकड़े बरामद किए थे। राजा रघुवंशी हत्याकांड के अहम सबूत छिपाने और मिटाने के आरोप में जेम्स के साथ ही फ्लैट के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर और सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरवार उर्फ बल्ला को भी गिरफ्तार किया गया है।
ALSO READ: राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग
सूत्रों ने बताया कि तीनों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की ट्रांजिट हिरासत में हैं और उनसे इन सबूतों के बारे में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद मेघालय से अपने गृहनगर इंदौर लौटी सोनम जिस फ्लैट में छिपी थी, उसे जेम्स ने हत्याकांड के आरोपियों में शामिल विशाल चौहान को किराए पर दिलाया था।
 
जेम्स, इंदौर में रियल एस्टेट प्रबंधन की एक फर्म संचालित करता है। उसने 13 जून को खुद मीडिया के सामने आकर दावा किया था कि चौहान ने 30 मई को उससे मुलाकात करके शहर के देवास नाका क्षेत्र में 17,000 रुपए प्रति माह पर एक फ्लैट किराए पर लिया था और चौहान ने इसके लिए अनुबंध पर दस्तखत भी किए थे।
ALSO READ: राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?
सूत्रों ने बताया कि मेघालय पुलिस जब सबूतों की तलाश में इस फ्लैट में पहुंची, तो उसे यह फ्लैट खाली मिला था। सूत्रों के मुताबिक, फ्लैट में कई दिन तक छिपे रहने के बाद सोनम इंदौर से एक टैक्सी के जरिए उत्तर प्रदेश पहुंची और उसने गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने आठ जून को देर रात आत्मसमर्पण कर दिया था।
<

VIDEO | Indore: Shillong police recovers a country-made pistol from drain during a search operation with property dealer Shilom James, who was held for concealing evidence in the Raja Raghuvanshi murder case.#rajaraghuvanshi

(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/NdJlaY9d2F

— Press Trust of India (@PTI_News) June 25, 2025 >
मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की 23 मई को साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम के अलावा उसके प्रेमी राज कुशवाह और कुशवाह के तीन दोस्तों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पांचों आरोपी मेघालय की एक जेल में न्यायिक हिरासत के तहत बंद हैं।
 
राजा रघुवंशी, मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को मिला था। राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है।
ALSO READ: Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या
राजा की सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के लिए रवाना हुए थे। मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की विस्तार से तहकीकात कर रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

चीन के स्पेस स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले विदेशी बने पाकिस्तान के जीशान अली, 7 दिनों तक अंतरिक्ष में करेंगे ये बड़े प्रयोग

अनंत स‍िंह की बेटी की शादी में 'पनीर' पर छिड़ी जंग, बुफे काउंटर बना अखाड़ा, गुलाब जामुन के लिए मची लूट! लाखों लोग पहुंचे

गुजरात के शिक्षित युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 27 नवंबर को मेगा भर्ती मेला, कई नामी कंपनियां देंगी नौकरी का ऑफर

CJP नेता सौरव दास ने लगाया पासपोर्ट लीक करने का आरोप, बोले- हर हैंडल पर होगी कार्रवाई

संविधान दिवस पर 'मंथन': सीएम धामी ने दिलाई संविधान की शपथ, अभियोजन विभाग के लिए कीं कई घोषणाएं

अगला लेख