suvichar
✕

Weather Alert: उत्तराखंड और तेलंगाना में हुई वर्षा, कुछ राज्यों में बारिश की संभावना

Updated: शनिवार, 14 अगस्त 2021 (08:38 IST)
नई दिल्ली। अमृतसर, पटियाला, नजीबाबाद, फुरसतगंज, डेहरी, मालदा और फिर पूर्वोत्तर की ओर अरुणाचल प्रदेश की ओर मानसून ट्रफ जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र  बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तरप्रदेश पर बना बना हुआ है। उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा बिहार पर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर झारखंड और तटीय ओडिशा होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और दूसरा उत्तरी गुजरात और इससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है।

ALSO READ: मौसम अपडेट : UP में बाढ़ से त्राहिमाम, 1243 गांवों में 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बारिश के लिए तरसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना के 1 या 2 भागों और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हुई।

ALSO READ: Weather Alert: कर्नाटक और तमिलनाडु में हुई हल्की बारिश, यूपी व एमपी में तेज वर्षा की संभावना
 
शेष पूर्वोत्तर भारत, शेष बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा के 1-2 भागों, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

ALSO READ: IMD: दिल्ली में अगले 6-7 दिन बारिश के कोई आसार नहीं, तेज हवाएं चलने का अनुमान
 
अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, तटीय आंध्रप्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और आंतरिक महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख