ramcharitmanas
✕

जम्मू कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

Updated: शनिवार, 14 अगस्त 2021 (11:21 IST)
भद्रवाह। जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को डोडा जिले के टांटा जंगल में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
 
उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान समूह (SOG) और अन्य सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने तहसील कहारा के टांटा वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया और हथियारों का जखीरा जब्त किया।
 
डोडा के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल कयूम ने बताया कि उनकी टीम ने टांटा जंगल में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार समेत गोला-बारूद बरामद किया।
 
किश्तवाड़ से आतंकी गिरफ्तार : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक ग्रेनेड, एक मैगजीन और एके-47 राइफल की 30 गोलियां बरामद की है
 
अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले आतंकवाद की राह पर निकले मुजम्मिल शाह को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में पतिमुहल्ला पालमार के कुलना वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख