ganesh chaturthi

Weather Update: मौसम ने फिर बदली करवट, कई राज्यों में वर्षा की संभावना, यूपी-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (08:47 IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदा होने के बाद भी वर्षा का दौरदारा जारी है और उत्तर से लेकर दक्षिण और पूवोत्तर भारत में पोस्ट-मानसून बारिश जारी है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 10 अक्टूबर तक मध्यम से तेज वर्षा होगी, वहीं यूपी में भी बारिश का यह सिलसिला आज और कल जारी रहने वाला है।
 
राजधानी दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और आसपास के राज्यों में बीते 2 दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कल गुरुवार रात भी अच्छी बरसात हुई, जो आज शुक्रवार सुबह भी जारी रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के चलते ऐसी मौसमी गतिविधियां बनी हैं। उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी आईएमडी ने जारी किया है। आज स्कूल भी बंद रहेंगे।
 
यूपी में जारी रहेगा तेज बारिश का सिलसिला : निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक उत्तरप्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

 
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट : हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में येलो अलर्ट जारी है। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, केरल में हल्की बारिश संभव है।
 
आंध्रप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। एक ट्रफ रेखा आंध्रप्रदेश पर बने अन्य चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश होते हुए उत्तराखंड तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों के की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तरप्रदेश के पूर्वी हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, अरुणाचलप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर-पूर्व भारत, बिहार, झारखंड, उपहिमालयी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और केरल में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु, लक्षद्वीप, उत्तराखंड और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हुई।
 
Edited by: Ravindra Gupta(स्काईमेट)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख