Daily Horoscope
✕

Weather Alert: यूपी व हिमाचल में हुई बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में वर्षा की संभावना

Updated: गुरुवार, 17 जून 2021 (08:59 IST)
नई दिल्ली। एक कम दबाव का क्षेत्र अब पूर्वी उत्तरप्रदेश और उससे सटे बिहार पर बना हुआ है तथा इसके प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है तथा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।

ALSO READ: Weather Alert: गोवा में हुई मध्यम से भारी बारिश, मध्यप्रदेश व केरल में वर्षा की संभावना
 
स्काइमेट के अनुसार एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी तक हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश, पूर्वी उत्तरप्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होती हुई जा रही है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी महाराष्ट्र से केरल तट तक फैली हुई है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तरप्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई। केरल, पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, शेष पश्चिमी हिमालय, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिमी उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
 
जम्मू-कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, पश्चिम और मध्य उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और गुजरात और दिल्ली में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख