biodatamaker
✕

रेलवे की नई समय सारिणी, तेज गति से दौड़ेंगी ट्रेनें

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (14:22 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने एक नवंबर यानी बुधवार से ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी किया है। टाइम टेबल में ट्रेनों को ज्यादा रफ्तार से चलाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके तहत भारतीय रेलवे की करीब 65 ट्रेनें अब ज्यादा रफ्तार से दौड़ेंगी, वहीं कई जोनों में 500 ट्रेनों का समय 15 मिनट से तीन घंटे तक कम भी किया जाएगा।
 
नए टाइम टेबल के अनुसार लगभग सभी रेल जोनों में ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है। उदाहरण के लिए दक्षिण रेलवे के तहत संचालित 51 एक्सप्रेस और 36 सवारी गाड़ियों की स्पीड बढ़ाई गई है, जबकि पूर्व तटीय रेलवे की 37 एक्सप्रेस और 19 लोकल सवारी गाड़ियां पहले से और भी तेज रफ्तार से दौड़ेंगी
 
शुरू हुईं ये नई ट्रेनें : तेजस एक्सप्रेस- नई दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच छ: दिन चलने वाली तेजस एक्सप्रेस बुधवार से शुरू होगी। ये ट्रेन लखनऊ और आनंद विहार के बीच भी सप्ताह में 6 दिन चलेगी। हमसफर एक्सप्रेस- ये ट्रेन सियालदह से जम्मूतवी के बीच हफ्ते में एक चलेगी, वहीं इलाहाबाद और आनंद विहार के लिए ये ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेंगी। अंत्योदय एक्सप्रेस दरभंगा और जालंधर के बीच और बिलासपुर से फिरोजपुर के बीच हफ्ते में एक दिन चलेगी।
 
समय सारिणी पर चुनाव आयोग की रोक  : चुनाव आयोग ने रेल मंत्रालय को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों राज्यों के लिए नई रेलगाड़ियां शुरू करने और रेलवे के प्रकाशित होने वाले संशोधित टाइम टेबल का प्रचार करने की अनुमति नहीं दी है। 
 
आयोग ने चुनाव आचार संहिता लागू रहने तक इन राज्यों के लिए नई रेलगाड़ियों का औपचारिक उद्घाटन करने से बचने को कहा है। हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को और गुजरात में दो चरण में 9 दिंसबर और 14 दिसंबर को वोटिंग होगी। 

Show comments

5 लोग, 5 कहानी, 30 हजार फुट की ऊंचाई पर ऐसे बची 180 लोगों की जान, पढ़िए फ्लाइट FZ1073 की खौफनाक दास्तां

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

सभी देखें

2027 World Cup : वनडे विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी, पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया

Smit Machchhar : फ्लाईदुबई के 'हीरो' भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत में सुधार, UAE में भारतीय राजदूत ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

अखिलेश यादव पर भूपेंद्र सिंह- राजभर का बड़ा हमला, एक्सप्रेसवे से PDA तक गिनाए पुराने मुद्दे, लगाए तीखे आरोप

PM सूर्य घर योजना में यूपी का जलवा, सितंबर में लगे 74,796 रूफटॉप सोलर प्लांट, देश में नंबर-1

7 समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, 5 साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, चौसा की सबसे ज्यादा मांग

अगला लेख